October 1, 2023

तिरंगे के अपमान पर महिला गायिका पर मुकदमा हुआ दर्ज, वीडियो हुआ था वायरल

तिरंगे के अपमान पर महिला गायिका पर मुकदमा हुआ दर्ज, वीडियो हुआ था वायरल

 

 

 

यूक्रेन की पॉपुलर सिंगर उमा शांति पर तिंरगे का अपमान करने का आरोप है। फिलहाल उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। हमारे सहयोगी इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, उमा शांति पर पुणे के मुंडवा के एक क्लब में प्रदर्शन के दौरान भारत के राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिस पर लोगों ने नाराजगी जाहिर की है।

 

यह वीडियो तेजी से शेयर किया जाने लगा। जिसके बाद हवलदार तानाजी देशमुख ने कोरेगांव पार्क पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विष्णु तम्हाने ने इस मामले में पु्ष्टि की है। उन्होंने कहा है कि तिरंगे का अपमान करने के आरोप में यूक्रेनी सिंगर शांति और प्रोग्राम के आयोजक कार्तिक मोरिन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

एफआईआर के अनुसार, यूक्रेनी बैंड शांति पीपल की प्रमुख शांति ने अपने दोनों हाथों में तिरंगे के साथ डांस किया और बाद में इसे दर्शकों की तरप फेंक दिया। भारत में इस बैंड ने पिछले सप्ताह बेंगलुरु और भोपाल में प्रदर्शन किया था। रिपोर्ट के अनुसार, अक्टूबर 2022 के बाद यह शांति का दूसरा पुणे कार्यक्रम था।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सिंगल दोनों हाथों में तिंरगा लेकर डांस कर रही हैं औऱ फिर इसे अचानक दर्शकों की तरफ फेंक देती है। इस बात को लेकर लोगों में रोष है। कई यूजर कर रहे हैं कि कोई हमारे तिरंगे का अपनाम कैसे कर सकता है। अब देखना है कि पुलिस आगे क्या कार्रवाई करता है।

जानिए कैसे होता है National Flag का अपमान

सांस्कृतिक कार्यक्रमों और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय आयोजन के मौकों पर कई बार कागज का तिरंगा हाथ में लेकर फहराया जाता है लेकिन कार्यक्रम खत्म होने पर इस तिरंगे को फेंका नहीं जाना चाहिए ये राष्ट्र ध्वज का अपमान है। इसके अलावा किसी व्यक्ति या वस्तु के अभिवादन में राष्ट्रीय ध्वज को झुकाना, किसी जगह को राष्ट्र ध्वज से ढका जाना, राष्ट्र ध्वज का झुके हुए अवस्था में फहराना, राष्ट्र ध्वज को कमर के नीचे प्रयोग करना भी उसका अपमान माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *