October 4, 2023

भारत फिर बनेगा सोने की चिडिय़ा, बिहार के जमुई में मिला सोने का आपार भंडार, मालामाल हुआ देश,

नई दिल्ली। सभी जानते हैं कि लोगों की सोने के प्रति दीवानगी हद से पार है। लोग निवेश के तौर पर सोने में पैसा लगाना सुरक्षित मानते हैं। बहुत से लोग तो विपरित समय के तौर पर सोने की काफी अधिक खरीद करते हैं। यह भी किसी से छुपा नहीं है कि सोने को कभी भी बेचा और खरीदा जा सकता है। विपत्ति के समय बाजार में सोना ले जाएं तो वह हाथों हाथ बिक जाता है और जब लोगों के पास कुछ अधिक पैसा होता है तो वह सबसे पहले सोना ही खरीदते हैं।

 

देश में आ जाएगी आर्थिक संपन्नता

पंरतु बिहार के जमुई में मिले सोने के भंडार के बाद अब कहा जा रहा है कि इससे बिहार ही नहीं बल्कि देश में संपन्नता की लहर आ जाएगी। केंद्रीय मंत्री के अनुसार जमुई में देश का सबसे बड़ा सोने का भंडार मिला है, जिसमें सोने की इतनी अधिक मात्रा है,जितनी आज तक के इतिहास में कभी नहीं मिली। आपार सोने के भंडार होने की बात के बाद बिहार के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

लोगों में खुशी की लहर

सोने के भंडार के आसपास रहने वाले ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें आरंभ से ही वहां सोने जैसे चमकीले कण दिखाई देते थे। मगर उन्होंने कभी इसकी गहाराई में जाकर अपने स्तर पर कोई पड़ताल नहीं की। मगर अब जैसे ही सोने के भंडार होने की बात सामने आई है तो वह भी चौंक गए हैं। बताया गया है कि सोने के साथ इस खदान में और भी बहुत से खनिज पदार्थ मिलने की संभावना है। सरकार का मानना है कि सोने के भंडार मिलने से प्रदेश के लोगों का जीवन स्तर सुधरेगा और लोगों को भरपूर रोजगार के अवसर मिल पाएंगे। लोग आर्थिक रूप से समृद्ध बन पाएंगे।

 

सोने की होती है जमकर खरीद

विवाह समारोह में सोने की जमकर खरीद होती है। लोग आर्थिक तौर पर सोना खरीदना सबसे अधिक शुभ मानते हैं। दीवाली के दिनों में लोग शगुन के तौर पर केवल सोना खरीदना सबसे शुभ मानते हैं। दुनिया भर में लोग सोना खरीदना सबसे अधिक पसंद करते हैं। कहते हैं कि दुनिया में कोई भी करेंसी बंद हो जाए, मगर सोना ही एक ऐसी धातु है, जिसका चलन कभी बंद नहीं हो सकता। समय समय पर सोने की कीमतों में जमकर इजाफा होता है, जिसका लाभ लोगों को जरूर मिलता है।

काफी अधिक मात्रा में मिला सोना

ऐसे समय में बिहार से यह बड़ी खबर आ रही है कि वहां सोने का भंडार मिला है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार केंद्र सरकार के एक बड़े मंत्री ने भी इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बिहार के जमुई में यह सोने का भंडार मिला है। कहा जा रहा है कि यह सोना इतना अधिक मात्रा में है, उससे बिहार तो क्या पूरे देश में आर्थिक संपन्नता आ सकती है। फिलहाल इस भंडार की खोज होने के बाद से प्रदेश सरकार भी काफी अधिक उत्साहित है। बता दें कि बिहार से अलग होने के बाद झारखंड में ही सारे खनिज चले गए और इस प्रदेश को गरीबी का तमगा मिल गया। जिस वजह से लोग बिहार की संपन्नता को लेकर बातें करते रहते थे। रोजगार की तलाश में बिहार के लोगों को देश भर में जाना पड़ता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *